‘मैं वापस आऊंगा’ के आगे चारों खाने चित्त हुई ‘हॉन्टेड 3D’, कंगना-मनोज बाजपेयी की फिल्मों का बुरा हाल

KNEWS DESK – जून का महीना थिएटर रिलीज के लिहाज से काफी व्यस्त रहा है और अब तक की कमाई के आंकड़ों में राम चरण स्टारर राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ सबसे आगे निकलती दिख रही है। फिल्म ने अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है।

नई रिलीज फिल्मों की रेस में कौन आगे?

पिछले हफ्ते कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, जिनमें इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’, विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’, ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ शामिल हैं। इन सभी फिल्मों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

हालांकि, दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान शरवरी और वेदांग रैना की फिल्म पर गया है, जिसने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप पोजिशन हासिल कर ली है।

‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में बढ़त

नसीरुद्दीन शाह स्टारर ‘मैं वापस आऊंगा’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म को लगातार वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है, जिससे इसके कलेक्शन में हल्की बढ़त देखी जा रही है।

अब तक फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन लगभग 10.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 18.73 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 6.75 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

‘हॉन्टेड 3डी’ की रफ्तार धीमी

हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट ने पांचवें दिन तक ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था, लेकिन छठे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो पिछले दिन के मुकाबले करीब 30% कम है। अब तक इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपये हो चुका है।

‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ को झटका

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को बॉक्स ऑफिस पर लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है। छठे दिन फिल्म ने केवल 55 लाख रुपये की कमाई की और कुल कलेक्शन 6.10 करोड़ रुपये पर पहुंचा है। वहीं, मनोज बाजपेयी की ‘गवर्नर’ भी संघर्ष करती नजर आ रही है और फिल्म ने सिर्फ 33 लाख रुपये का कारोबार किया है।