Knews Desk – भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी फिल्में कम ही बनती हैं, जो बिना किसी बड़े शोर-शराबे के साथ सिनेमाघरों में आएं और देखते ही देखते कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दें। ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनी हुई है। ‘हनुमान अंश’ ने अपने पहले दिन बेहद मामूली शुरुआत की थी। सीमित स्क्रीन्स और बिना किसी भारी प्रमोशन के फिल्म ने 10 लाख का कलेक्शन किया था। लेकिन दर्शकों की तारीफों के दम पर फिल्म की कमाई में कई गुना ज्यादा उछाल देखा गया। फिल्म ने अपने 7 सोमवार पूरे कर लिए हैं और 46वें दिन 350 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
इस जबरदस्त कमाई के साथ 46वें दिन के कलेक्शन के मामले में ‘हनुमान अंश’ ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जैसे ‘कांतारा’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के 46वें दिन के लाइफटाइम होल्ड रिकॉर्ड से ‘हनुमान अंश’ आगे निकल गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 46वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस से 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, बीते दिन टोटल शोज की संख्या 7629 रही है। जबकि, ओवरसीज से भी फिल्म ने लगातार कमाई की है और बीते दिन कुल 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
‘हनुमान अंश’ का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 325 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि, नेट कलेक्शन 275.88 करोड़ रुपये है। ओवरसीज की बात करें तो फिल्म ने कुल 26.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। साथ ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 352.30 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, अगर फिल्म को 400 करोड़ रुपये के पास पहुंचना है तो उसे यहां से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी। खास बात यह है कि फिल्म ने पिछले संडे को भी जबरदस्त कलेक्शन किया था। फिल्म ने 45वें दिन 13 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं, वीकडेज में भी कमाई जारी है, जो इस वक्त फिल्म के लिए सबसे सॉलिड साबित हो रहा है।
दरअसल, शाहरुख खान की 1000 करोड़ी ‘जवान’ ने 46वें दिन 41 लाख रुपये का कारोबार किया था। वहीं, ऑक्यूपेंसी भी 18 प्रतिशत थी, लेकिन इसके बाद फिल्म का कलेक्शन कम होने लगा था। जबकि, 1800 करोड़ के करीब कमाई करने वाली ‘धुरंधर 2’ ने भी 46वें दिन 1.57 करोड़ रुपये कमाए थे। जी हां, फिल्म की ऑक्यूपेंसी 1.57 करोड़ रुपये रही थी।