तलाक के बाद फिर साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी, दिवाली पार्टी में छाई एक्स-कपल की केमिस्ट्री

दिवाली के मौके पर बॉलीवुड में सितारों का जश्न जारी है। इसी बीच ईशा देओल अपने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी के साथ दिवाली पार्टी में नजर आईं। तलाक के बाद दोनों को साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।

Knews Desk – दिवाली के मौके पर हर तरफ जश्न का माहौल है। बॉलीवुड गलियारों में भी सितारे धूमधाम से दिवाली का त्योहार मना रहे हैं। बीती रात एक दिवाली पार्टी में एक्ट्रेस ईशा देओल भी पहुंचीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ उनके एक्स हसबैंड भरत तख्तानी भी नजर आए। दोनों ने पैपराजी के सामने साथ में कई पोज दिए।

ईशा देओल इस दौरान पिंक साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने साड़ी के साथ सिल्वर नेकलेस और ईयररिंग्स पहने थे। वहीं, उनका ग्लोइंग मेकअप और बिंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना रहे थे। भरत तख्तानी क्रीम कलर के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आए। दोनों ने हंसते-मुस्कुराते हुए पैपराजी के लिए पोज दिए।

ईशा और भरत भले ही तलाक लेकर अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच आज भी एक खास बॉन्ड नजर आता है। दोनों अपनी बेटियों राध्या और मिराया की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और पहले भी साथ नजर आ चुके हैं।

https://www.instagram.com/reels/Dfcua4QozMV/

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी की थी। शादी के बाद साल 2017 में उनकी पहली बेटी राध्या का जन्म हुआ, जबकि 2019 में उनकी छोटी बेटी मिराया का जन्म हुआ। शादी के करीब 12 साल बाद फरवरी 2024 में दोनों ने अलग होने का ऐलान किया था।

तलाक के बाद भी दोनों ने अपनी बेटियों की भलाई को प्राथमिकता दी है। ईशा और भरत का दिवाली पार्टी में साथ नजर आना इसी सौहार्दपूर्ण रिश्ते की झलक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *