दिलजीत दोसांझ ने खास गाना गाते हुए फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, एक्टर ने वीडियो किया शेयर

KNEWS DESK – रमजान का पवित्र महिना ख़त्म हो गया है सभी अब ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बेहद खास होता है| बॉलीवुड सितारे भी फैन्स को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं| वहीं सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी ईद के खास मौके पर फैन्स को तोहफा दिया है।

ईद पर फैन्स से मिले दिलजीत 

दिलजीत दोसांझ ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है| इस वीडियो में वह मस्जिद जाकर दुआ करते नजर आ रहे हैं| और उसके बाद लोगों से मिलते दिखाई दे रहे हैं| इस वीडियो को एक्टर ने ईद के गए हुए गाने पर बनाई है| इस दौरान दिलजीत ब्लैक कलर के कुर्ते-पजामे में नजर आ रहे हैं|

ईद-उल-फितर के खास दिन पर पंजाबी सिंगर और अभिनेता ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी है और इस खास दिन के लिए एक खास गाना सजरे कर सभी को हैरान कर दिया है| उनके इस पोस्ट पर फैन्स भी अपना रिएक्शन शेयर कर रहे हैं|

https://www.instagram.com/reel/C5lqV_zSrFl/

फैंस ने किया रिएक्ट

दिलजीत के पोस्ट पर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि यह एक और वजह है कि मुझे उनका  व्यक्तित्व पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे। वहीं, बहुत से लोगों ने भी उन्हें ईद की मुबारक दी।

यह भी पढ़ें – म्यांमार के साथ काम करना मुश्किल, एक्ट ईस्ट नीति को आगे बढ़ाने का दूसरा रास्ता बांग्लादेश के माध्यम से है, आइजोल में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

About Post Author