ईद पर सलमान खान ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, अगली ईद ‘सिकंदर’ बनकर धमाल मचाएंगे एक्टर

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ईद के मौके पर हर साल एक फिल्म रिलीज करते हैं| फैंस एक्टर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं| हालांकि इस बार भाईजान की कोई फिल्म नहीं आई, जिसे लेकर दर्शकों का कहना है कि सलमान की फिल्म के बिना ईद फीकी लगती है| वहीं अब इस खास दिन पर एक्टर ने फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं|

सुपरस्टार सलमान खान ने आज ईद के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है| एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है| उन्होंने बताया, एक्टर 2025 में ईद के मौके पर ‘सिकंदर’ बनकर पर्दे पर आने वाले हैं| सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्टर जारी कर नई फिल्म का ऐलान किया है| इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर आ रहा है| आप सभी को ईद मुबारक|

आपको बता दें कि जाने-माने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर. मुरुगदॉस की इस फिल्म में सलमान लीड रोल में नजर आएंगे| डायरेक्टर मुरुगदॉस ‘गजनी’, ‘थुप्पक्की’, ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘सरकार’ जैसी तमिल और हिंदी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं|

About Post Author