बेटे की कब्र पर पहुंचकर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर सफाई करती और भावुक होकर रोती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी साझा किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

बेटे की कब्र पर भावुक हुईं सेलिना

वायरल वीडियो में सेलिना अपने मरहूम बेटे शमशेर की कब्र पर नजर आती हैं, जहां वह भावुक होकर सफाई करती हैं और अपने दर्द को बयां करती हैं। इस दृश्य ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है।

इमोशनल नोट में लगाए गंभीर आरोप

वीडियो के साथ शेयर किए गए नोट में सेलिना ने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों का जिक्र किया है। उन्होंने दावा किया कि वह पिछले कुछ समय से मानसिक और भावनात्मक तनाव से गुजर रही हैं।

https://www.instagram.com/reels/DX_00KpsdE6/

सेलिना ने अपने अलग रह रहे पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अपने बच्चों से दूर रखा जा रहा है और उनके खिलाफ एक गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है।

शादी से लेकर अलगाव तक का सफर

सेलिना जेटली ने साल 2011 में ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में रिश्ते में खटास आने लगी।

सेलिना ने आरोप लगाया कि उन्हें घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा और लंबे कानूनी संघर्ष के बाद उन्होंने 15 साल बाद अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया।

बच्चों से दूरी और कानूनी लड़ाई

अभिनेत्री का दावा है कि कोर्ट से जॉइंट कस्टडी मिलने के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बच्चों को उनसे दूर रखकर किसी अनजान स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।

सेलिना के अनुसार, वह अपने बच्चों से सिर्फ अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर ही भावनात्मक रूप से जुड़ पाती हैं, जो उनके लिए बेहद दर्दनाक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *