स्कूटी से राशन लेने निकले अरिजीत सिंह

मनोरंजन डेस्क-

पापुलर सिंगर अरिजीत सिंह से सभी बहुत अच्छे से वाकिफ हैं|अरिजीत सिंह की आवाज पर तो उनके फैंस फिदा हैं|उनका हर सॉन्ग सुपरहिट ही होता है|आप समझ  सकते हैं कि अरिजीत सिंह जिस मुकाम पर हैं,इस मुकाम पर हर सेलिब्रिटी पहुंचकर जमीन से थोड़ा दूर हो ही जाता है, लेकिन सिंगर अरिजीत का स्वाभाव बिलकुल भी ऐसा नही हैं|अरिजीत की आवाज के साथ-साथ उनके अच्छे स्वाभाव  की भी काफी तारीफें होती हैं| आपको बता दें कि बंगाल के मुर्शिदाबाद से अरिजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|वायरल वीडियो में सिंगर अरिजीत की सिम्पलसिटी  देखकर उनके फैंस  की बेहद खुश हैं|

दरअसल,  वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह के हाथ में एक झोला नजर आ रहा है| वो झोला लेकर किराने का सामान खरीदने जाते दिख रहे हैं|इसी दौरान सिंगर अरिजीत सिंह अपने मोहल्ले वालों से भी बात कर रहे हैं| अरिजीत बहुत ही साधारण से कपड़ों पहने हुए, अपने बैग को स्कूटी में रखते हैं, फिर लोगों से बात करने के बाद वो स्कूटी से वहां से निकल जाते हैं|

फेमस सिंगर अरिजीत सिंह के इस साधारण स्वभाव को देखकर फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं|इंडस्ट्री के हाईएस्ट सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह को इस लुक में देखना उनके फैंस के लिए काफी आश्चर्य की बात है| उनकी इस लुक में वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, कि एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे अरिजीत सिंह|दूसरे यूजर ने लिखा कि सफलता की वो ऊंचाई जो इन्होंने हांसिल की और फिर भी जमीन से जुड़े हुए हैं नहीं तो कुछ सेलिब्रिटी चश्में लगा के नीचे देखते ही नहीं| किसी यूजर ने लिखा कि सिम्पलिसिटी लेवल|

About Post Author