वीकेंड पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज की खुली किस्मत, जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज को सेंसर बोर्ड ने काफी पसंद किया है फिल्म रिलीज हों चुकी है| लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास शुरुआत नहीं की थी| अक्षय की फिल्म के साथ दो और फिल्में भी रिलीज हुई थी| वीकेंड पर फिल्म मिशन रानीगंज की परफॉर्मेंस में सुधार नजर आ रहा है और फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है| आपको फिल्म का तीसरे दिन का कलेक्शन बताते हैं|

Mission Raniganj 

अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को रिलीज हुए तीन दिन हुए हैं| फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन किया है यहां तक की अब मिशन रानीगंज किंग खान की जवान को भी मात देती नजर आ रही है|

फिल्म का कलेक्शन 

‘मिशन रानीगंज’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन  2.8 करोड़ रुपए कमाए थे| वहीं दूसरे दिन फिल्म ने  4.50 करोड़ रुपए कमा लिए| अब तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है जिसके मुताबिक फिल्म संडे को 5 करोड़ का बिजनेस कर सकती है| इसी के साथ अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 12.30 करोड़ हो जाएगा|

कोलफील्ड्स मिशन पर बेस्ड है फिल्म

”मिशन रानीगंज” एक सर्वाइवल थ्रिलर है जो 1989 में पश्चिम बंगाल में रानीगंज कोलफील्ड्स के ढहने पर आधारित है| इस मिशन में जसवंत सिंह गिल ने कोलफील्ड्स में फंसे 65 खनिकों की जान बचाई थी| फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी हैं जो लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई दी हैं| यह दूसरे बार है जब अक्षय और परिणीति स्क्रीन पर एक साथ दिखाई दिए हैं| इससे पहले फिल्म ‘केसरी’ में भी परिणीति और अक्षय की जोड़ी नजर आई थी|

पाइपलाइन में हैं ये फिल्में

‘मिशन रानीगंज’ के बाद अक्षय कुमार के पास पाइपलाइन में फिल्मों की लंबी लिस्ट है| एक्टर कॉमेडी से भरपूर तीन फिल्में, ‘हाउसफुल 5’, ‘वेलकम टू द जंगल’, और ‘हेरा फेरी 3’ में दिखाई देंगे| इसके अलावा वे ‘स्काई फोर्स’ में भी नजर आएंगे| फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है जिसके मुताबिक ‘स्काई फोर्स’ अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज की जाएगी|

About Post Author