शाहरुख खान संग कंपेयर किए जाने पर भड़के शाहिद कपूर, बोले- ‘ये सही नहीं…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का नाम आज टॉप एक्टर्स में से एक है| अपनी एक्टिंग के चलते अब वो अधिकांश लोगों के दिलों में बसते हैं| एक समय था जब एक्टर को शाहरुख खान से कंपेयर किया जाता है| शाहिद के करियर के शुरूआती में ऐसा हुआ करता था लेकिन अब एक्टर ने इस पर अपनी खुलकर प्रतिक्रिया दी है|

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने बताया कि करियर की शुरुआत में उनकी तुलना शाहरुख खान के साथ की जाती थी| एक्टर ने कहा- ऐसा कंपेयर करना सही नहीं होता| ये एक नुकसान है| जहां एक तरफ कलाकारों के लिए ये रचनात्मकता को खत्म कर देता है वहीं दूसरी तरफ ये कलाकारों की रोचकता का भी गला घोंट देता है| क्योंकि हर एक कलाकार अपने आप में यूनिक है और उसकी तुलना करना उसे सीमत कर देती है|

शाहिद कपूर ने कहा कि ऐसे कंपेयर से यंग कलाकार के ऊपर प्रेशर आता है और वे अपना 100 पर्सेंट नहीं दे पाते हैं| एक एक्टर के लिए ये जरूरी है कि करियर की शुरुआत में वे पूरी तरह से खुद को झोंक दे और अपने अंदर की संभावनाओं को तराशे| बता दें कि शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं|हालांकि शाहरुख खान की बात करें तो उन्हें बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है| उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं|

About Post Author