दिल्ली को साफ-सुथरा रखने के लिए MCD का ये खास प्लान, अरविंद केजरीवाल ने किया उद्घाटन

KNEWS DESK- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज जहांगीरपुरी में कंस्ट्रक्शन और डिमोलोजन वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट का उद्घाटन किया| इस प्लांट में 2000 MT मलबे से ईंट और टाइल बनाई जाएगी| इस दौरान दिल्ली सीएम नें कहा- दिल्ली में ये चौथा प्लांट है जहां 5000 टन मलबा रिसाइकल होता है| दिल्ली में कुल 6500 टन कूड़ा रोज निकलता है| ओखला में एक और प्लांट लगाने का प्लान है| ये देश का सबसे बड़ा और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला प्लांट है, इसके उद्घाटन में आकर बड़ी खुशी हुई|

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम पहले भ्रष्टाचार, तनख्वाह न मिलने पर कर्मचारियों की हड़तालों के लिए जाना जाता था| अब अच्छी खबरें आने लगी हैं, तनख्वाह समय पर दी जाती है| C&D Plant बन रहे हैं| एक साल पहले जब AAP सरकार बनी, पुराने सिस्टम बने हुए थे| हमारे पास भी मैसेज आए, पार्टी फंड में कितने डालें| हमने कहा हमारे यहां ये सब नहीं चलेगा| अपने आप ही माहौल बदल गया और वो सिस्टम खत्म हो गए| मैं ये नहीं कहता कि भ्रष्टाचार खत्म हो गया, 75 साल की दुर्दशा को ठीक करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन अब नगर निगम से अच्छी खबरें आने लगी हैं|

दिल्ली सीएम ने कहा, MCD ने 311 App लॉन्च की है जिस पर आप कूड़े की तस्वीर खींच कर भेजेंगे तो आप के यहां सफाई हो जाएगी| अकेले नगर निगम और दिल्ली सरकार से दिल्ली साफ नहीं होगी, दिल्ली की 2 करोड़ जनता को भी भागीदार बनना होगा|

About Post Author