अभिषेक कुमार को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, एक्टर ने पोस्ट शेयर कर कहा- ‘आज फिर तेरा नाम जुबान पर आया…’

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनरअप  रहे अभिषेक कुमार आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| एक्टर लगातार काम में बिजी रहने के बावजूद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं| वहीं अब अभिषेक ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है|

अभिषेक कुमार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई| मालूम हो कि अभिषेक बिग बॉस 17 में भी कई बार सुशांत सिंह राजपूत का नाम ले चुके हैं| कई बार उन्हें ये कहते हुए सुना जा चुका है कि वो सुशांत को काफी पसंद करते हैं| एक्टर भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा हैं| वहीं एक्टर अभिषेक कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है|

अभिषेक कुमार ने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि आज फिर तेरा नाम मेरी जुबान पर आया है, भला तुझे आज भी कौन भूल पाया है| तुझे देखकर तो आज भी आगे बढ़ रहा हूं, तेरे सपनों को जो मैंने अपना बनाया है| एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है|

अभिषेक के इस पोस्ट को देखने के बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं|

About Post Author