लालू प्रसाद यादव पर बनने जा रही है फिल्म, प्रकाश झा करेंगे प्रोड्यूस !

KNEWS DESK- बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है| भारतीय राजनीति करियर में लालू प्रसाद का अपना एक अलग ही अंदाज है| उन्हें लेकर अब कहा जा रहा है, उन पर अब एक फिल्म बनने जा रही है, जिसे प्रकाश झा द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा|

जानकारी के अनुसार, इस बारे में राष्ट्रीय जनता पार्टी ने बताया है| उन्होंने बताया, पिछले 5-6 महीनों से फिल्म पर काम जारी है| वहीं एक करीबी सूत्र के अनुसार, फिल्म के राइट्स यादव फैमिली से ही हैं, जिसे प्रकाश झा के प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करने वाली है| जानकारी तो ये भी है, तेजस्वी प्रसाद फिल्म पर खर्चा कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए पैसा दे भी दिया है| वहीं जब प्रकाश झा से इस मामले में पूछा गया तो वह हंसने लगे|

वैसे तो अब तक फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है| जानकारी के मुताबिक बता दें, ये फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी| कहा तो ये भी जा रहा है कि जो बायोपिक बनेगी उसका नाम लालटेन रखा जाएगा| क्योंकि लालटेन लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक दल का चुनाव चिन्ह है|

About Post Author