धान खरीद को लेकर योगी सरकार ने जारी की गाइडलाइन-बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं होगी खरीद

KNEWS DESK… देश के अधिकतर प्रदेशों में मौजूदा समय में धान की बुवाई चल रही है या फिर खत्म हुई है। बुवाई के लगभग 3-4 महीने के बाद धान की कटाई की जाती है। जिसके बाद धान की बिक्री की जाती है। ऐसे में यूपी की योगी सरकार इस बार पहले से ही धान खरीद को लेकर तैयारियां करती हुई दिखाई दे रही है। योगी सरकार 2023-24 के लिए 1 अक्टूबर के किसानों के MSP पर धान की खरीद शुरू करेगी।

दरअसल आपको बता दें कि किसानों से धान खरीद के लिए योगी सरकार ने जरूरी दिशा-निर्देश  जारी कर दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि उत्तर प्रदेश के किसानों को अपनी धान सरकार को बेचने के लिए 31 अगस्त तक खाघ एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs. up. gov.in या मोबाइल एप UP KISHAN MITRA पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।  किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े जिसके लिए योगी सरकार ने मदद के लिए टोल फ्री नम्बर 18001800150 जारी किया है। इसके उपरान्त किसान अधिक जानकारी के लिए अपने शहर के जिला खाघ विपणन अधिाकरी, तहसील के क्षेत्रीय अधिाकारी या ब्लाॅक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

 1 अक्टूबर से 31 जनवरी तक होगी खरीद

जानकारी के लिए बता दें कि 2023-24 के लिए धान का मूल्य सामान्य धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है। इसके अलावा ग्रेड A धान के लिए 2203 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। यूपी सरकार ने धान की खरीद के लिए दिनांक का भी एलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि 1 अक्टूबर से 31 जनवरी तक लखनऊ मंडल के साथ बरेली, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर में धान खरीद की जाएगी।

About Post Author