Knews Desk– सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने राहुल गांधी के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संबंधित मामला अदालत में पहले से विचाराधीन है। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात करने में असमर्थता जताते हुए कहा कि ज्ञापन देने के बजाय याचिका दायर की जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को बताया कि उन्हें राहुल गांधी का पत्र मिला था, लेकिन उन्होंने उनसे मुलाकात करने में अपनी असमर्थता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मामला पहले से ही अदालत में विचाराधीन है और इस पर कानून के मुताबिक सुनवाई की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सीजेआई ने कहा कि देश का कोई भी नागरिक याचिका दायर कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञापन देने के बजाय याचिका दाखिल करना उचित प्रक्रिया है। अदालत के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं और किसी भी नागरिक को कानून के तहत न्याय पाने का अधिकार है।
सीजेआई सूर्यकांत ने राहुल गांधी के पत्र की बातों को गोपनीय रखते हुए कहा कि मामले पर अदालत में पहले से सुनवाई लंबित है। ऐसे में उन्होंने पत्र के जवाब में मुलाकात करने में असमर्थता जताई। उन्होंने दोहराया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत मामले की सुनवाई कानून के अनुसार की जाएगी।