‘हम जंतर-मंतर लेकर रहेंगे….’ CJP प्रवक्ताओं की न्यायिक हिरासत पर भड़के राहुल गांधी

KNEWS DESK- कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट के जरिए नाराजगी जताई है। उन्होंने तिरंगा फहराने के लिए युवाओं को जेल भेजने को कायरता करार दिया है।

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए तिरंगा फहराना कोई क्राइम नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता की निशानी है। छात्र, युवा, पत्रकार और इंडी (INDIA) गठबंधन अलग-अलग बैनर के तले हो सकते हैं, लेकिन इन सबका मकसद एक है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘सभी प्रदर्शन एक हैं- नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर भारत की जनता का है। हम इसे वापस हासिल करेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *