सलमान खान ने शेयर की जिंदगी के मायने समझाने वाली रील, पोस्ट में छिपा है खास संदेश

knews desk – बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. भले ही एक्टर अब सोशल मीडिया पर कम पोस्ट शेयर करते हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई पोस्ट सामने आती है, फैंस का ध्यान खींच लेती है. अब सलमान खान एक बार फिर चर्चा में हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रैंडम रील शेयर कर जिंदगी के मायने समझाने की कोशिश की है.

आधी रात शेयर की रील

दरअसल, 15 सितंबर की आधी रात सलमान खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील पोस्ट की. इस रील में ‘ये कैसी जिंदगी है’ गाना बज रहा था और उसके लिरिक्स भी स्क्रीन पर लिखे हुए थे.

गाने के शुरुआती बोल कुछ इस तरह हैं, “जब थोड़ा मिला, तो खुश था… अब ज्यादा मिला दुखी क्यों? जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?”

क्या है गाने का मतलब?

इस गाने के जरिए जिंदगी की एक गहरी सच्चाई को बयां किया गया है. जब इंसान के पास कम चीजें होती हैं, तो उसकी जरूरतें भी कम होती हैं और छोटी-छोटी उपलब्धियां उसे खुशी देती हैं. लेकिन जैसे-जैसे उसके पास चीजें बढ़ती हैं, वैसे-वैसे जिम्मेदारियां, तनाव और उम्मीदें भी बढ़ने लगती हैं.

ऐसे में इंसान के पास सबकुछ होने के बावजूद वह पहले जैसी खुशी महसूस नहीं कर पाता. सलमान खान ने इसी सोच को अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है.

सलमान की पोस्ट पर फैंस की नजर

सलमान खान की सोशल मीडिया पर कम मौजूदगी के बावजूद उनकी हर पोस्ट तेजी से वायरल हो जाती है. इस बार भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है. फैंस इस रील को एक्टर के जिंदगी और खुशी को लेकर विचारों से जोड़कर देख रहे हैं.

अपकमिंग फिल्म को लेकर बिजी हैं सलमान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म SVC63 को लेकर व्यस्त हैं. यह एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है, जिसका आधिकारिक टाइटल अभी मेकर्स ने घोषित नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स में फिल्म का नाम ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है.

फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा भी नजर आएंगी. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और अब सभी को इसके आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *