Emmy Awards 2026 Winners List: 78वें एमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस समेत देखें पूरी विनर लिस्ट

knews desk – टीवी शोज और ड्रामा के दीवानों का इंतजार खत्म हो गया है. 78वें एमी अवॉर्ड्स के सभी विनर्स की घोषणा हो चुकी है. इस बार ‘द पिट’ का जलवा देखने को मिला. सीरीज के एक्टर नोआ वायले ने बेस्ट लीड एक्टर इन ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया. वहीं, रिया सीहॉर्न ने ‘प्लूरिबस’ के लिए ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट लीड एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता. यह उनका पहला एमी अवॉर्ड है.

कॉमेडी कैटेगरी में ‘हैक्स’ की जीन स्मार्ट ने बेस्ट लीड एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. वहीं, मैथ्यू राइस ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट लीड एक्टर का पुरस्कार अपने नाम किया. इतना ही नहीं, उन्होंने ‘द बीस्ट इन मी’ के लिए लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में भी बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड जीता. इस तरह उन्होंने एक ही समारोह में दो बड़े पुरस्कार हासिल किए.

ड्रामा कैटेगरी

  • बेस्ट लीड एक्टर: नोआ वायले (‘द पिट’)
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस: रिया सीहॉर्न (‘प्लूरिबस’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: टॉम पेल्फ्री (‘टास्क’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एलिसन जैनी (‘द डिप्लोमैट’)
  • बेस्ट गेस्ट एक्टर: अर्नेस्ट हार्डन जूनियर (‘द पिट’)
  • बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: शैलीन वुडली (‘पैराडाइज’)

कॉमेडी कैटेगरी

  • बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू राइस (‘विडोज बे’)
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस: जीन स्मार्ट (‘हैक्स’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: स्टीफन रूट (‘विडोज बे’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: हैना एनबाइंडर (‘हैक्स’)
  • बेस्ट गेस्ट एक्टर: रॉब रेनर (‘द बेयर’)
  • बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस: बेट्टी गिलपिन (‘विडोज बे’)

लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज कैटेगरी

  • बेस्ट लीड एक्टर: मैथ्यू राइस (‘द बीस्ट इन मी’)
  • बेस्ट लीड एक्ट्रेस: सैली फील्ड (‘रिमार्केबली ब्राइट क्रीचर्स’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: डेविड हार्बर (‘डीटीएफ सेंट लुइस’)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: लिंडा कार्डेलिनी (‘डीटीएफ सेंट लुइस’)

अन्य प्रमुख अवॉर्ड्स

आउटस्टैंडिंग एनिमेटेड प्रोग्राम: ‘साउथ पार्क’

रिएलिटी कॉम्पिटिशन सीरीज: ‘द ट्रेटर्स’

टेलीविजन मूवी: ‘रिमार्केबली ब्राइट क्रिएचर्स’

वैरायटी स्पेशल (प्री-रिकॉर्डिड): ‘द मपेट शो’

राइटिंग फॉर ए वैरायटी सीरीज: ‘द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *