अंबानी परिवार की गणपति पूजा में पहुंचे सलमान खान, सादगी भरे लुक ने जीता फैंस का दिल

knews desk – गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घर से लेकर बड़े सेलिब्रिटी इवेंट्स तक बप्पा के स्वागत की धूम देखने को मिल रही है. हर साल की तरह इस साल भी मुकेश अंबानी के घर गणपति पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए. इस खास मौके पर सलमान खान ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. हालांकि, इस बार उनका अंदाज बाकी मौकों से काफी अलग और सादगी भरा नजर आया.

सलमान खान के लुक ने फैंस का खास ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. बता दें कि अंबानी के घर पहुंचने से पहले भाईजान अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति सेलिब्रेशन में भी शामिल हुए थे.

सलमान ने किए गणपति के दर्शन

सलमान खान अंबानी परिवार के घर गणेश पूजा में शामिल होने पहुंचे. भाईजान अक्सर अपने अलग-अलग स्टाइल और लुक को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उनका सिंपल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.

https://www.instagram.com/reels/DdRgtyOA9ZA/

https://www.instagram.com/reels/DdRn1vyz2LJ/

सलमान ने डेनिम जींस के साथ आइस ब्लू कलर की शर्ट पहनी थी. वहीं, इस बार उन्होंने हैट के बजाय सिर पर रूमाल बांधा हुआ था. पैरों में सामान्य चप्पल पहनकर उन्होंने अपना लुक काफी सादा रखा. उनकी सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया और फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ करते नजर आए.

ये स्टार्स भी आए नजर

अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की. आलिया भट्ट पति रणबीर कपूर के साथ पहुंचीं. वहीं, कैटरीना कैफ-विक्की कौशल, रितेश देशमुख-जेनिलिया डिसूजा, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, काजोल, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर और हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता बसरा के साथ नजर आए.

https://www.instagram.com/reels/DdRnUe-zuCN/

गणपति पूजा में सितारों की मौजूदगी ने इस खास मौके की रौनक और बढ़ा दी. सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटीज के लुक और पूजा से जुड़े वीडियो खूब चर्चा बटोर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *