26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर रहेगा ब्रेक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाएंगे विदेश

KNEWS DESK- आज यानी 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव से होते हुए कानपुर में प्रवेश कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर खबर ये आ रही है कि आगामी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ब्रेक लगेगा क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाएंगे विदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे क्योंकि लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल को लेक्चर देना है। जिसके बाद 2 मार्च को लंदन से लौटकर राजस्थान के रास्ते से एमपी में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि आगामी 24 और 25 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा करेंगे।

ये भी पढ़ें-   बाराबंकी पुलिस ने सुल्तानपुर और अमेठी के दो मार्फीन तस्करों समेत कुल तीन लोगों को किया गिरफ्तार, डेढ़ करोड़ की मार्फीन बरामद

About Post Author