हिंदुस्तान में रोजगार नहीं है इसलिए युवा 12-12 घंटे मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं- कांग्रेस नेता राहुल गांधी

KNEWS DESK-  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीते शनिवार को संभल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि अगर देश में बेरोजगारी नहीं होती तो युवा दिन में 12-12 घंटे अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते।

कांग्रेस नेता की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुरादाबाद और अमरोहा होते हुए संभल पहुंची। यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस-

” सवाल: आप मोबाइल दिन में कितने घंटे चलाते हो?

जवाब: 13 घंटे क्योंकि यहां रोजगार नहीं है

सवाल: नहीं-नहीं जैसे व्हाट्सएप मैसेज , वीडियो, रील ये आप कितने घंटे देखते हो?

जवाब: 12 घंटे।

जवाब मिलने के बाद राहुल गांधी कहते हैं कि ये देखो 12 घंटे देखता है। ये अकेला नहीं है ये सारे के सारे 12 घंटे देखते हैं। भईया हिंदुस्तान में रोजगार ही नहीं है। आप लोग 12 घंटे, सात घंटे रील देख रहे हो। आपको मालूम है कि अडानी के बेटा, अमित शाह का बेटा रील-शील नहीं देखता। वो 24 घंटा अपना धन गिनता है। आप लोग रील देख रहे हो पांच घंटे, सात घंटे और 12 घंटे और वो वहां पर धन गिन रहा है।”

ये भी पढ़ें-   आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कटघोरा में निशुल्क ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

About Post Author