वृंदावन के प्रेमानंद महाराज को लेकर उड़ी अफवाह का आश्रम प्रबंधन ने किया खंडन

KNEWS DESK.. वृंदावन के विख्यात संत प्रेमानंद महाराज के गोलोकवासी होने की खबर को उनके आश्रम ने अफवाह बताया है। आश्रम प्रबंधन ने वृंदावन वासी प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ्य होने की पुष्टी की है। अफवाह की जानकारियों के खंडन के उनके अनुयायियों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज के स्वर्गवासी होने की जानकारी देर रात शोसल मीडिया पर वायरल हो रही थी। जिसके बाद देश दुनिया में मौजूद संत के शिष्य और अनुयायी चिंतित हो उठे थे। हजारों की संख्या में अनुयायी वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित प्रमानंद महाराज के राधा निकुंज आश्रम के बाहर जुट गए थे। यह देश आश्रम के सेवकों को आगे आना पड़ा और अफवाहों का खंडन करना पड़ा।

यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री धामी आज दिल्ली में, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से करेंगे मुलाकात

जानकारी के लिए बता दें कि प्रेमानंद के श्री हित राधा निकुंज प्रबंधन की तरफ से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया कि ”पूज्य महाराज जी पूर्णत: स्वस्थ हैं, आप सभी एकदम निश्चिन्त रहें, और अफवाहों पर ध्यान न दें। पूज्य महाराज जी संबंधित कोई भी जानकारी हमारे ऑफिशियल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही लें, अन्य किसी भी जानकारी को न मानें।”

यह भी पढ़ें… पंजाब के युवाओं के लिए सीएम भगवंत मान ने उठाया बड़ा कदम

About Post Author