Jawan’s New Poster:शाहरुख खान ने शेयर किया विजय सेतुपति का विलेन लुक, विजय के लुक से बढ़ा फिल्म का सस्पेंस

KNEWS DESK- शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| 10 जुलाई को इस फिल्म का प्रीव्यू रिलीज होने के बाद फैंस और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं| अब शाहरुख ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के विलेन विजय सेतुपति की झलक दिखाई है| जिसको देख कर फैंस का फिल्म को लेकर क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है| फिल्म में शाहरुख और विजय का धमाकेदार तरीके से आमना-सामना होगा|

 

विजय सेतुपति पहली बार बड़े पर्दे पर शाहरुख खान के साथ दिखेंगे| विजय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं| उनकी हर फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं| शाहरुख द्वारा शेयर किए गए फिल्म के नए पोस्टर में विजय सनग्लासेस लगाए दिख रहे हैं| इसके साथ ही पोस्टर के साइड में एक इमेज दिखाई दे रही है जिसमें विजय जैकेट और पेंट पहने काफी इंटेस नजर आ रहे हैं| इस पोस्टर में विजय का खतरनाक और दमदार रूप देखकर फैंस का जोश और भी बढ़ गया है|

जवान फिल्म में दीपिका को साड़ी पहने एक्शन करते देख फैंस काफी खुश हो गए हैं| फिल्म में विजय सेतुपति को मौत का सौदागार बताया गया है| विजय के लुक ने फिल्म के सस्पेंस को बढ़ा दिया है|

जवान फिल्म के निर्देशक एटली हैं जो कि साउथ के फेमस निर्देशक हैं| 7 सितम्बर 2023 को रिलीज होने वाली ये फिल्म गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित है|

About Post Author