नई संसद भवन में बोले पीएम मोदी- यह भवन नहीं, 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब

KNEWS DESK-  नए संसद भवन के उद्घाटन के समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं|28 मई ऐसा ही दिन है| पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है|

प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद के उद्घाटन को लेकर कहा कि आज का दिन देश के लिए शुभ अवसर है|आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है|इस अमृत महोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है|आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना हुई, मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पल की बधाई देता हूं|

उन्होंने आगे कहा कि नई संसद आत्मनिर्भर भारत का साक्षी बनेगा|ये विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है|हमारे लोकतंत्र का मंदिर है| ये नया संसद भवन योजना को यथार्थ से, नीति को निर्माण से, इच्छा शक्ति को क्रिया शक्ति से, संकल्प को सिद्धि से जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगा| ये नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानी के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जिस पवित्र सेंगोल को संसद में स्थापित किया गया है| चोल राजवंश के दौरान वो सेंगोल न्याय, धर्म और सुशासन का प्रतीक था| उन्होंने आगे कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है|संसद का ये नया भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का भी आह्वान करेगा| नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं|आज नया भारत नए रास्ते गढ़ रहा है और नए लक्ष्य तय कर रहा है|

 

ये भी पढ़े- संसद भवन सम्बोंधन :पीएम मोदी बोले-आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन

About Post Author