संसद भवन सम्बोंधन :पीएम मोदी बोले-आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन

नई दिल्ली। नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण में पीएम मोदी ने कहा कि देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं।आज यानी 28 मई ऐसा ही दिन है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक भवन नहीं है, बल्कि 140 करोड़ भारतवासियों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है।पीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन।

यह भी पढ़ें….  नए संसद भवन के उद्घाटन पर सीएम योगी ने दी देशवासियों को हार्दिक बधाई

दरअसल आपको बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन के दूसरे चरण की शुरूआत होते ही मोदी-मोदी के नारों के पीएम ने नई संसद में प्रवेश किया। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान संसद भवन कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। आने वाले समय में सीटों की बढ़ती संभावना को देखते हुए संसद के दोनों सदनों के सदस्यों ने पीएम मोदी से नए संसद भवन का निर्माण करने का आग्रह किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एक भव्य कार्यक्रम में नए संसद भवन को देश को समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने नए भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानित भी किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सर्व-धर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए और विभिन्न लोगों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें….  संसद भवन उद्घाटन समारोह में शामिल हुए धर्मगुरूओं ने भारतीयों को दिया बड़ा संदेश

यह भी पढ़ें…. संसद के उद्घाटन के अवसर पर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध

पीएम ने कहा कि आज का दिन देश के लिए शुभअवसर है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश अमृतमहोत्सव मना रहा है। इस अमृतमहोत्सव में भारत के लोगों ने अपने लोकतंत्र को संसद के इस नए भवन का उपहार दिया है। आज सुबह ही संसद भवन परिसर में सर्वपंथ प्रार्थना हुई, मैं सभी देशवासियों को भारतीय लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पल की बधाई देता हूं।

यह भी पढ़ें…. नई संसद भवन को लेकर शाहरुख-अक्षय का रिएक्शन

आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा नया संसद भवन

प्रधानमंत्री ने कहा कि नई संसद आत्मनिर्भर भारत का साक्षी बनेगा। ये विश्व को भारत के दृढ़संकल्प का संदेश देता है। हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। ये नया संसद भवन योजना को यथार्थ से, नीति को निर्माण से, इच्छा शक्ति को क्रिया शक्ति से, संकल्प को सिद्धि से जोड़ने वाली अहम कड़ी साबित होगा। ये नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानी के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा। ये नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। ये नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होते देखेगा।ये नया भवन नूतन और पुरातन के सहअस्तित्व का भी आदर्श होगा।

यह भी पढ़ें…. नए संसद भवन की आसमान से जमीन तक सुरक्षा, एंटी ड्रोन -मिसाइल सिस्टम भी लगे

यह भी पढ़ें…. संसद भवन : AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया आपत्तिजनक बयान, कहा- आज एक शहंशाह ने संविधान दफना दिया

पीएम मोदी ने कहा कि आज इस ऐतिहासिक अवसर पर पवित्र सेंगोल को संसद में स्थापित किया गया है। महान चोल साम्राज्य के दौरान सेंगोल को कर्तव्यपथ का, सेवापथ का और राष्ट्रपथ का प्रतीक माना जाता है। राजाजी और अधीनम के संतों के मार्गदर्शन में यही सेंगोल सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक बना था। पीएम ने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है। संसद का ये नया भवन भारत के विकास से विश्व के विकास का भी आह्वान करेगा। उन्होंने कहा कि नए रास्तों पर चलकर ही नए प्रतिमान गढ़े जाते हैं। आज नया भारत नए रास्ते गढ़ रहा है और नए लक्ष्य तय कर रहा है।

यह भी पढ़ें…. नए संसद भवन के डिजाइन का एमपी के मंदिर से है कनेक्शन

यह भी पढ़ें…. संसद भवन : संसद भवन पर रार जारी,राजद ने ट्वीट कर विवादित फोटो की जारी

भारत एक वैश्विक लोकतंत्र का आधार है

भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, लोकतंत्र की जननी भी है।  भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का भी बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, एक संस्कार है, एक विचार है, एक परंपरा है। हमारे वेद हमें सभाओं और समितियों के आदर्श सिखाते हैं। महाभारत जैसे ग्रंथों में गणों और गणतंत्रों की व्यवस्था का उल्लेख मिलता है। हमने वैशाली जैसे गणतंत्रों को जी कर दिखाया है। हमने भगवान बसवेश्वर के अनुभव मंडपा को अपना गौरव माना है।

यह भी पढ़ें…. बॉलीवुड के सितारों ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर जताई ख़ुशी

यह भी पढ़ें…. जंतर-मंतर : प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का कहना है, ‘नए संसद भवन के पास करेंगे अपनी ‘महिला महापंचायत’

यह भी पढ़ें…. नए संसद के उद्घाटन पर एक दिन पहले बोले अमित शाह – ”खुद को भाग्यशाली मानता हूं”

 

About Post Author