उत्तर भारत :हिमाचल प्रदेश औऱ उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश का कहर जारी

KNEWS DESK… उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून कहर बरपा रहा है। जिसमें कि खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून लोगों के लिए काल साबित हो रहा है। पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कई जगहों लैंडस्लाइड की खबर है जबकि कई नदियां उफान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम के कारण मरने वालों की संख्या 90 के करीब पहुंच गई है, यहां पिछले चार दिनों में 39 मौतें हुई हैं।

दरअसल आपको बता दें कि पहाड़ी राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 88 तक पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंबा, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और अन्य जिलों में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं।

सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा-50,000 से अधिक पर्यटकों को निकाला गया

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बुधवार रात 8 बजे तक 50,000 से अधिक पर्यटकों को निकाला गया। सुखविंदर सिंह ने कहा कि मैं अपने प्रशासन और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी सड़कों, बिजली, पानी की आपूर्ति और नेटवर्क कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए चौबीसों घंटे काम किया है।

यह भी पढ़ें… दिल्ली में यमुना का उफान, कई इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

NDRF टीम ने 28 ट्रैकरों को निकाला बाहर

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फंसे कम से कम 28 ट्रैकरों को NDRF कर्मियों ने बचाया। इसके अलावा कफनू गांव से 15 किलोमीटर दूर फंसे 11 लोगों को भी बचाया गया। इसके अलावा मनाली में इंटरनेट पूरी तरह से बहाल कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कसोल में मोबाइल नेटवर्क बहाल करने के प्रयास चल रहे हैं।

IMD ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में जारी किया येलो अलर्ट

बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए उत्तराखंड के कुछ हिस्सों धनौरी, रुद्रप्रयाग और खानपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग बताया गया है कि इसके अलावा, 15 और 16 जुलाई को रूड़की, लक्सर और भगवानपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD के अनुसार, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और उत्तराखंड के अन्य इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद भूस्खलन के कारण उत्तराखंड में राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे सामान्य जनजीवन के साथ-साथ चारधाम यात्रा भी प्रभावित हुई है। भूस्खलन के कारण चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग चमोली और जोशीमठ के बीच पांच स्थानों पर बंद हो गया है। उत्तराखंड में आसपास के इलाकों में भूस्खलन के बाद यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगोत्री राजमार्ग पर 300 से अधिक सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं।

यह भी पढ़ें… बारिश का खेल, जनजीवन हुआ फेल

पंजाब, हरियाणा में बाढ़ और बारिश से 21 की मौत

गौरबतल हो कि पिछले पांच दिनों से भारी बारिश के कारण पंजाब और हरियाणा में बाढ़ आ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी, बुधवार को दोनों राज्यों में छह और लोगों की मौत हो गई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण मरने वालों की संख्या 21 हो गई है, जिसमें हरियाणा में 10 मौतें शामिल हैं। पिछले तीन दिनों में पंजाब के पटियाला, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, एसबीएस नगर, तरनतारन, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब जिलों में जलभराव वाले इलाकों से लगभग 14,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

About Post Author