बारिश का खेल, जनजीवन हुआ फेल

उत्तराखंड, उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश ने कई राज्यों में तबाही की स्थिति ला दी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है…दोनों ही राज्यों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। धामी सरकार ने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है…..वहीं मौसम विभाग की मानें तो फिल्हाल कुछ दिन लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार के साथ ही उत्तराखंड भाजपा के नेता भी प्रभावितों की मदद करेंगे….मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मद्देनजर सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करें। वहीं राज्य में हो रही भारी बारिश की प्रधानमंत्री ने जानकारी ली है। पीएम मोदी ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार भारी बारिश से हुए नुकसान और राहत बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इनसबके बीच विपक्षी दलों ने बरसात में हो रही भारी तबाही पर सरकार पर निशाना साधा है

उत्तर भारत में हो रही लगातार बारिश ने कई राज्यों में तबाही की स्थिति ला दी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बाढ़ के चलते जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है…दोनों ही राज्यों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। धामी सरकार ने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों और हिमाचल प्रदेश में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है…..वहीं मौसम विभाग की मानें तो फिल्हाल कुछ दिन लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार के साथ ही उत्तराखंड भाजपा के नेता भी प्रभावितों की मदद करेंगे….मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के मद्देनजर सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद करें। इसी के तहत हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार में हुए नुकसान का जायजा लिया..वहीं राज्य में हो रही भारी बारिश की प्रधानमंत्री ने भी जानकारी ली है। पीएम मोदी ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार भारी बारिश से हुए नुकसान और राहत बचाव कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। इनसबके बीच विपक्षी दलों ने बरसात में हो रही भारी तबाही पर सरकार पर निशाना साधा है

कुल मिलाकर उत्तराखंड में भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। एक तरफ जहां पहाड़ों में लैंडस्लाईडिंग और भूस्खलन ने आवाजाही ठप कर दी है….तो दूसरी तरफ राज्य में चल रही चारधाम यात्रा और कांवड यात्रा के साथ ही प्रभावितों तक मदद पहुंचाना सरकार के लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सवाल ये है कि राज्य इस जलप्रलय से कैसे निपटेगा……आखिर सरकार कांवड़ यात्रा और चारधाम यात्रा के बीच कैसे प्रभावितों तक मदद पहुंचाएगी…..क्या आपदा की इस घड़ी में सभी राजनीतिक दल एकजुट होकर प्रभावितों तक मदद नहीं पहुंचा सकते

About Post Author