दिल्ली में यमुना का उफान, कई इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

KNEWS DESK- उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश ने विकराल रूप धर लिया है। देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगादार बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।  45 साल बाद यमुना नदी का जलस्तर 208 मीटर के पार पहुंच गया है।

Rain Live Updates: दिल्ली में यमुना 'विकराल', पानी के लिए 'आपातकाल', मंत्री बोलीं- इंसान के बस की बात नहीं

दिल्ली में नदी के किनारे वाले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आपात बैठक बुलाई। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र से मदद भी मांगी है।

दिल्ली के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश के चलते हालात गंभीर हैं। हिमाचल प्रदेश में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। राज्य में बारिश के कारण 88 लोगों की जान चली गई है, जबकि 16 लोग लापता हैं और 100 घायल हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के चंद्रताल में कई यात्री फंसे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए राज्य सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी और प्रशासन की टीम वहां पहुंच चुकी है।

दिल्ली के इन इलाकों में बाढ़ का खतरा

यमुना बाज़ार
आईटीओ
राजघाट
सिविल लाइन
उस्मानाबाद
मॉन्टेसरी
मजनू का टीला़
निगम बोध घाट
जैतपुर
गीता कॉलोनी
रिंग रोड
कश्मीरी गेट – आईएसबीटी

उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पौड़ी, चमोली, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में गुरुवार को भी 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद किए गए हैं। राज्य में 249 संपर्क मार्ग भूस्खलन के कारण बंद हैं। मार्ग बाधित होने की वजह से 9400 से अधिक यात्री अलग-अलग स्थानों पर फंसे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य में लगातार बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा के लिए सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी विधायकों, काउंसलर्स और लोगों से राहत शिविरों में जाने और संभव सहायता करने की अपील की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि जिन इलाकों में पानी भर रहा है, वहां पर सब सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया जा रहा है।

केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, दिल्ली में आपातकाल की स्थिति है. दिल्ली में पहली बार ऐसा हुआ की यमुना का जलस्तर इतना ऊंचा हुआ है। यमुना के आसपास के इलाके में पानी भर गया है. वजीराबाद प्लाट कल ही बंद कर दिया गया था। ज्यादा पानी घुस गया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सप्लाई पर भी असर पड़ेगा। हिमाचल और हरियाणा से लगातार पानी आ रहा है। पानी के वेग को कोई रोक नहीं सकता है। राहत और बचाव कार्य ही उपाय है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का दौरा करेंगे। बाढ़ के कारण प्लांट बंद कर दिया गया है।

About Post Author