दिल्ली में लालकिले तक पहुंचा पानी, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद

KNEWS DESK… दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर का असर अब मेट्रो के सेवाओं पर भी पड़ रहा है। पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की एंट्री एवं एग्जिट गेट को अभी बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि दिल्ली में भारी बारिश के बाद यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है।देश की राजधानी दिल्ली में बारिश ने पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में  आज सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 208.54 मीटर तक पहुंच गया है। खतरे के निशान 205 मीटर से 3 मीटर अधिक है। अब तक का सर्वाधिक जलस्तर है। इससे पहले 1978 में दिल्ली में बाढ़ आई थी।  जिसके कारण जानमाल का बहुत नुकसान हुआ था। यमुना नदी का जलस्तर का असर अब मेट्रो पर भी पड़ रहा है। पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है। यमुना में आई उफान से नदी का पानी शुमार लालकिले तक भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। लाल किले के पिछले हिस्से में आज झरने जैसा सीन दिखाई दे रहा है। राजधानी में बाढ़ से स्थिति विकराल होती जा रही है।

DMRC ने किया ट्वीट

इंटरचेंज की सुविधा फिलहाल उपलब्ध है। यमुना बैंक मेट्रो की तरफ जाने वाली सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से आवागमन बाधित हो गया है।

केंद्रीय जल आयोग ने  जताई आशंका

गुरुवार दोपहर तक यमुना का जलस्तर 209 मीटर तक पहुंच जाएगा। जिससे इस क्षेत्र के ज्यादातर इलाके जलमग्न हो जाएंगे। यहां के हालात को देखते हुए सरकार ने NDRF की 12 टीमें तैनात की है। साथ ही 2,700 राहत शिविर भी लगाए गए हैं।

 

 

About Post Author