नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से लड़ सकते हैं लोकसभा का चुनाव!

KNEWS DESK…. लोकसभा चुनाव UP में दिलचस्प होने वाला है। एक तरफ BJP पूरी ताकत से इस चुनाव में अधिक से अधिक सीटें हासिल करने की कोशिश में जुटी है। दूसरी तरफ विपक्ष भी अपनी तैयारी में है। मोदी सरकार के खिलाफ जुट रहे सभी दलों का संयोजन कर रहे बिहार के CM नीतीश कुमार के UP से लड़ने की संभावना है।

आपको बता दें कि जदयू के प्रदेश संयोजक सत्येंद्र पटेल के मुताबिक पार्टी की प्रदेश इकाई ने नीतीश कुमार से यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया की उनके चुनाव लड़ने के लिए अंबेडकर नगर और फूलपुर के साथ कुछ और सीटों का नाम भी सुझाया गया है। पटेल ने बताया की गठबंधन में अगर कुछ सीटें जदयू को मिली तो पार्टी चुनाव लड़ने को तैयार है। इसके मद्देनजर प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूत करने काम शुरू कर दिया गया है। जिला से लेकर बूथ तक के संगठन का पुनर्गठन किया जा रहा है।
कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता
प्रदेश के पदाधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर चुनाव को तैयारियों को जानकारी देगा। साथ ही दोबारा उनको UP से चुनाव लडने का न्योता भी देगा। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि UP में BJP के खिलाफ सपा कांग्रेस लोकदल के अलावा कुछ पार्टियों का गठबंधन हो सकता है। BSP ने साफ कर दिया है कि वह ना तो BJP गठबंधन का हिस्सा बनेगी और ना ही BJP के खिलाफ बनने वाले गठबंधन का।

About Post Author