PUBG प्रेम का देखने को मिला नया अवतार,झारखंड की लड़की अपने प्यार से मिलने पहुंची उन्नाव

KNEWS DESK… PUBG गेम में प्यार का एक नया अवतार सामने आया है। बताया जा रहा है कि PUBG के दौरान झारखंड की एक लड़की को UP  के उन्नाव जिले के एक लड़के से प्यार हो गया है। गेम खेलने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। धीरे-धीरे पहचान और फिर दोस्ती और आखिर में बात प्यार तक पहुंच गई। लड़की ने अपने घर में नीरज से शादी की बात कही थी। लेकिन घरवाले नहीं माने जिसके बाद लड़की ने अपने PUBG प्रेमी के लिए घर छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि उन्नाव पहुंचकर लड़की की मुलाकात नीरज से हुई। लड़की का नाम संपत्ति और लड़के का नाम नीरज है. PUBG गेम के दौरान नीरज और प्रॉपर्टी की पहचान हुई थी। इस बारे में खुद नीरज कुमार ने विस्तार से जानकारी दी है। नीरज ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम PUBG के साथ-साथ कई अन्य गेम भी खेलता है। ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान वह झारखंड के बोकारो जिले के खुसरो गांव की रहने वाली कुमारी के संपर्क में आया था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और 15 जुलाई को संपति कुमारी उससे मिलने के लिए कानपुर आ गई है।  मुलाकात के बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए। B.ED की पढ़ाई कर रही संपत्ति ने नीरज कुमार से शादी के संबंध में अपने माता-पिता से बात की है। उसने कहा है कि वह नीरज से प्यार करती है और वह उससे शादी करना चाहती हैं। संपत्ति के माता-पिता इस शादी से सहमत नहीं थे।

यह भी पढ़ें… सीमा-सचिन अपना घर छोड़ दूसरे घर में रहने को हुए मजबूर,राशन और पैसे खत्म, सचिन के पिता ने कहा कुछ ऐसा….

नीरज के माता-पिता नहीं थे सहमत 

संपति कुमारी ने उसने भागकर शादी करने का फैसला किया है।  वह घर से भागकर उन्नाव आ गई है। नीरज ने भी उन्हें निराश नहीं किया है। संपत्ति कुमारी को लेकर अपने घर चला गया है। उनके माता-पिता से मुलाकात की है। शादी करने की इच्छा जताई है। पहले तो नीरज के माता-पिता सहमत नहीं थे। फिर उन्हें अपने बेटे की जिद के आगे एक नहीं चली और परिवार को शादी के लिए राजी होना पड़ा है। अब पूरे इलाके में नीरज और संपत्ति कुमारी की खूब चर्चा हो रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी फतेहपुर 84 ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें…. शाहजहांपुर : STF और पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 अन्तर्राजीय तस्करों के साथ 7 करोड़ रुपए की पकड़ी अफीम

About Post Author