महाराष्ट्र : मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

KNEWS DESK..  मुंबई के चाबड़ हाउस पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। मुंबई पुलिस को मिली खुफिया जानकारी को निकालने के बाद कोलाबा में स्थित चाबड़ हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई 26/11 के आतंकी हमलों में भी इस भवन ने हमलों का दंश झेला था। देश की आर्थिक राजधानी में स्थित इस यहुदी भवन की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला मुंबई पुलिस ने उनको मिले कुछ खुफिया इनपुट मिलने के बाद लिया है।

आपको बता दें कि मुंबई वो शहर है जिसने कई आतंकी हमले झेले हैं।  महाराष्ट्र ATS ने कुछ दिन पहले पुणे पुलिस से मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी को गिरफ्तार किया था और मामले की जांच कर रहे थे।  जांच  करने के दौरान उनके पास से पुलिस को चाबड हाउस की गूगल फोटो मिली है। जिसके चलते मुंबई में चाबड़ हाउस के आसपास की सुरक्षा  बढ़ा दी गई है। चबाड हाउस यहुदी समुदाय के लोगों का सामुदायिक केंद्र है। जहां पर वह अपने समुदाय के लोगों को हर तरह की सामाजिक सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर मदद करते है। वो सब को उनके जरूरत के हिसाब से मदद करते है। बच्चों के लिए शिक्षा हो, जवान लोगों के लिए रोजगार हो, और बुढ़े लोगों के लिए उनकी धार्मिक और स्वास्थ्य की मदद हो,यह एक तरीके से चबाड हाउस यहुदी समुदाय का केंद्र बिंदु होता है।

यह भी पढ़ें… फतेहपुर : हिन्दू दलित युवती का अपहरण कर दो मुस्लिम युवकों ने जंगल में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

निशाना बनाने के कई थें कारण

जानकारी के लिए बता दें कि चबाड़ हाउस में 26/11 हमले के दौरान भी निशाना बनाने के कई कारण थें। पहला कारण था इजरायल को सज़ा देना।  इजरायल और फिलिस्तीन का तिरंगा बहुत पुराना है लेकिन मिडिल ईस्ट में इजरायल से जीतना मुश्किल था । लिहाजा भारत में हमले के समय विशेष रूप से इजरायल को संदेश देने के लिए यहां हमला किया गया था।

 गुजारते हैं लोग अपना वक्त

दूसरा मुख्य कारण यहां पर बड़ी संख्या में अमेरिका, यूरोप और इजरायल से आए हुए लोग अपना वक्त गुजारते हैं। ऐसे में उनकी हत्या कर दुनिया भर की मीडिया अटेंशन हासिल करनी थी।  मुंबई के हमलें में  174 लोगो की मौत हो गए थी और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें… पंजाब : सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, 16 अहम् मुद्दों पर लिए गए फैसले

About Post Author