मणिपुर हिंसा: CBI ने वायरल वीडियो के मामले में की दर्ज FIR , घटनास्थल के लिए रवाना हुई टीमें

KNEWS DESK..मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है। मणिपुर में  2 महिलाओं के नग्न घुमाने के साथ दरिंदगी से देश को शर्मसार करने वाले मामले की जांच अब CBI ने अपने हाथ में ले लिया है। CBI ने  FIR दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस बीच इंफाल में मैतेई समुदाय की महिलाओं ने शक्ति प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि बीते 4 मई को कुकी समुदाय की 2 महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया था। भीड़ ने न सिर्फ महिलाओं को सड़क पर घुमाया था। उनके साथ अभद्रता और यौन उत्पीड़न भी किया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरादास समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी के लोगों की वीडियो से पहचान कर तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद राज्य में तनाव का महौल हो गया है। राज्य में 3 मई को पहली बार जातीय हिंसा भड़की थी। मणिपुर हिंसा में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग का विरोध किया जा रहा है।

प्रशासन कोई अलग से  नियम ना बनाए

जानकारी के लिए बता दें कि आज शनिवार को हजारों की संख्या में मैतेई महिलाएं इंफाल सड़कों पर निकलीं और शांति की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कुकी समुदाय के लिए प्रशासन अलग से कोई नियम ना बनाए। मणिपुर की अखंडता को कायम रखा जाए। उन्होंने NRC लागू करने के साथ-साथ विद्रोहियों के खिलाफ ऑपरेशन ना बंद करने की भा अपील की है।

अब CBI कस्टडी में लेकर करेगी पूछताछ

CBI ने महिलाओं के साथ सेक्सुअल असॉल्ट और हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय के आदेश पर FIR दर्ज कर ली गई है।  इस घटना में मणिपुर पुलिस ने जो केस दर्ज किया था। CBI  ने उसे रिरजिस्टर्ड किया है और राज्य की ओर से CBI को कहा गया है कि इस घटना में अब तक सात आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका हैं।  जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था।  उसे भी बरामद कर लिया गया है। अभी तक जितने भी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। अब CBI उनको कस्टडी में लेकर उनसे पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियों ने पीड़ित लड़कियों के बयान भी दर्ज करेगी और क्राइम सीन का भी जायजा लेगी।

यह भी पढ़ें… महाराष्ट्र : मुंबई पर फिर मंडराया आतंकी हमले का खतरा,पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

 

About Post Author