पंजाब : सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई समाप्त, 16 अहम् मुद्दों पर लिए गए फैसले

KNEWS DESK… पंजाब के चंडीगढ़ में शनिवार यानी 29 जुलाई को कैबिनेट बैठक हुई। इस दौरान कैबिनेट की ओर से कई अहम फैसले लिए गए। सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में यह बैठक की गई है। बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में कुलदीप सिंह धीलवाल, गुरमीत खुड्डिया व वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने लाइव होकर जानकारी दी।

दरअसल आपको बता दें कि कैबिनेट बैठक में मौजूद कैबिनेट मंत्री गुरमीत खुडि्डया ने बाढ़ के हुए नुकसान पर चर्चा करते हुए कहा कि बाढ़ के चलते 44 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ के कारण करीब 900 घरों को नुकसान हुआ। 391 घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं। बाढ़ के कारण कारण 6 लाख एकड़ की फसल खराब हुई है। राज्य मे 1500 करोड़ का नुकसान हुआ है। यह आंकड़े आने वाले दिनों में और भी बढ़ सकते हैं। 19 जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करवाई जा रही है। सरकार ने स्पेशल गिरदावरी करने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि 15 अगस्त तक गिरदावरी पूरी करने के आदेश दिए हैं। पंजाब सरकार ने केंद्र को नुकसान की भरपाई पूरी करने की मांग की है।

पंजाब कैबिनेट बैठक में इन मुद्दों पर लिए गए बड़े फैसले 

  1. स्पोर्ट्स पॉलिसी को दी मंजूरी
  2. आटा-दाल स्कीम को प्रवानगी
  3. पंजाब में 500 नए डिपो खोले जाएंगे
  4. GRAU में 14 सुपरवाइजर की पोस्ट को दी मंजूरी
  5. क्रशर पॉलिसी में सुधार किया जाएगा
  6. आटा दाल बांटने की प्रकिया के तहत आटा घर-घर पहुंचाने की मंजूरी
  7. पंजाब की नई खेल पॉलिसी को मंजूरी
  8. पटियाला व अमृतसर डेंटल कालेज में 39 पोस्ट की मंजूरी दी, रखे जाएंगे प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर
  9. कई वर्षों से खेल पॉलिसी पैंडिंग पड़ी थी
  10. ब्लॉक से लेकर ओलिंपिक तक के सफर तक खरड़ा तैयार किया
  11. 200 योगा ट्रेनर रखे जाने की दी मंजूरी
  12. गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में 14 पोस्ट को मजूरी
  13. स्क्रैप पॉलिसी में सरकार ने संशोधन को दी मंजूरी
  14. राज्य कानूनी सेवाओं की 8-9 जिलों में खाली पदों को दी मंजूरी
  15. लेबर मजदूरों को रजिस्टर करने की प्रक्रिया आसान की गई है
  16. पंजाब राज कानूनी सेवाओं अथारिटी के लिए भर्ती की मंजूरी, 8-9 जिलो में भरी जाएंगी खाली

यह भी पढ़ें… राजस्थान : सचिन पायलट ने भाजपा पर कसा तंज,कहा-डबल इंजन की सरकारें फेल हो गई

About Post Author