लोकसभा चुनाव 2024: केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक के आंकड़े आए सामने, जानें क्या है अपडेट

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है| 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच चलेगा| मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही है, वहीं सुरक्षा के पुख्ता  इंतजाम किए गए हैं | अब तक यानी 3 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है|

3 बजे तक केरल में 51.64 फीसदी हुआ मतदान 

केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है| वहीं अब तक यानी 3 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है | दूसरे फेज की वोटिंग में सुबह 9 बजे तक 11 .98% मतदान, 11 बजें तक 25.61 % मतदान और 1 बजे तक 39.26% मतदान हुआ| वहीं चुनाव आयोग द्वारा जारी के किये गए ताजा आकड़ों में केरल में 3 बजे  51.64 %  तक मतदान हुआ है |

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.