लोकसभा चुनाव 2024: बिहार की 5 सीटों पर 3 बजे तक 44.24% हुआ मतदान, पूर्णिया और कटिहार में हुई बंपर वोटिंग

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से चल रहा है, जो शाम 6 बजे तक खत्म होगा| बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है| वहीं बिहार की 5 सीटों भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, बांका और पूर्णिया में भी मतदान जारी है| चुनाव आयोग ने 3 बजे तक के मतदान आंकड़े भी जारी कर दिए हैं|

बिहार की 5 सीटों पर 3 बजे तक 44.24 प्रतिशत हुआ मतदान

भागलपुर- 39.49%

कटिहार- 46.76%

किशनगंज- 45.58%

बांका- 42.89%

पूर्णिया- 46.78%

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं| इसमें से 48,81,437 पुरुष, 45,14 555 महिला और 306 थर्ड जेंडर मतदाता हैं| वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.