लोकसभा चुनाव 2024: कर्नाटक में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक 50.93 फीसदी हुआ मतदान 

KNEWS DESK – कर्नाटक में शुक्रवार को 14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। कर्नाटक में पहले दौर के मतदान में कुल 247 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं |

3 बजे तक कर्नाटक में 50.93 फीसदी हुआ मतदान 

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है| वहीं अब तक यानी 3 बजे तक हुए मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी कर दिया है| दूसरे फेज की वोटिंग में 9 बजें तक 9.21 प्रतिशत, 11 बजे तक 22.34 प्रतिशत और 1 बजे तक 38.23 प्रतिशत और 3 बजे तक 50.93 प्रतिशत मतदान हुआ है |

14 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी 

आपको बता दें कि कर्नाटक में  14 लोकसभा सीटों पर जिन 13 राज्यों में मतदान चल रहा है, जिसमे असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर सम्मिलित हैं | इस चुनाव में कुल 1.67 लाख पोलिंग स्टेशन पर 15.88 करोड़ मतदाता मतदान में हिस्सा लेने वाले हैं| इनमें 8.08 करोड़ पुरुष,  7.8 करोड़ महिलाएं और 5,929 थंर्ड जेंडर मतदाता हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.