लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान जारी, 3 बजे तक 43.01% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – आज शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान जारी है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी| 1,49,25,912 मतदाता 204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे| जिसका परिणाम 4 जून को आएगा| वहीं महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

महाराष्ट्र में 3 बजे तक 43.01% हुआ मतदान 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 3 बजे तक 43.01% मतदान हुआ है| महाराष्ट्र की 8 सीटों में बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीटें शामिल हैं। इनके लिए 16,589 बूथ बनाए गए हैं।

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 3 बजे तक हुआ मतदान 
वर्धा – 45.95%
अकोला – 42.69%
अमरावती – 43.76%
बुलढाणा – 41.66%
हिंगोली – 40.50%
नांदेड़ – 42.42%
परभणी – 44.49%
यवतमाल-वाशिम – 42.55%

आपको बता दें कि 18वीं लोकसभा चुनाव में आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है| दूसरे चरण के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 38.23 फीसदी हुआ मतदान 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.