गोल्डन कलर की ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं मनीषा रानी, वीडियो देख घायल हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| वहीं इंडस्ट्री से नेम- फेम कमाने के बाद अब हाल ही में मनीषा को एक इवेंट पर रैंप वॉक करते स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा|

मनीषा रानी अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस उनके लुक्स का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं| वहीं हाल ही में एक इवेंट पर मनीषा रानी को रैंप वॉक करते देखा गया| रैंप पर मनीषा का ग्लैम अवतार देख लोग उनके दीवाने हो गए| मनीषा के इस लुक का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें मनीषा गोल्डन कलर की हूडी वाली ड्रेस पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान मनीषा ने बालों को खुला रखा हुआ है|

मनीषा के इस लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं| सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स के जरिये रिएक्ट कर रहे हैं और मनीषा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं| एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया- मनीषा खूबसूरत लग रही हैं| वहीं दूसरे ने लिखा- मनीषा के कॉन्फिडेंस ने आग लगा दी| इसी तरह वीडियो पर लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.