लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 18.83% हुई वोटिंग

KNEWS DESK – आज शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर मतदान जारी है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी| 1,49,25,912 मतदाता 204 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे| जिसका परिणाम 4 जून को आएगा| वहीं महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 11 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 11 बजे तक 18.83% हुआ मतदान 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में महाराष्ट्र की 8 सीटों पर 11 बजे तक 18.83% मतदान हुआ है| महाराष्ट्र की 8 सीटों में बुलढाणा, अकोला अमरावती, वर्धा और यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी सीटें शामिल हैं।

18वीं लोकसभा चुनाव में आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है| दूसरे चरण के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: पश्चिम बंगाल में 11 बजे तक 31.25% हुआ मतदान, जानें अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.