लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग हुई खत्म, पांच सीटों पर 58.58% हुआ मतदान

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल यानी आज सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे चला| बता दें कि 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 88 सीटों पर आज वोटिंग हुई| वहीं बिहार की 5 लोकसभा सीटों भागलपुर, कटिहार, किशनगंज, बांका और पूर्णिया में आज मतदान हुआ| चुनाव आयोग ने 5 बजे तक के मतदान आंकड़े भी जारी कर दिए हैं|

बिहार की 5 सीटों पर 5 बजे तक 58.58 प्रतिशत हुआ मतदान

भागलपुर- 47.26%

कटिहार- 55.54%

किशनगंज- 56.12%

बांका- 49.5%

पूर्णिया- 55.14%

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं| इनमें से 48,81,437 पुरुष, 45,14 555 महिला और 306 थर्ड जेंडर मतदाता हैं| वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई|   कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार वोटिंग सेंटर भी स्थापित किये गए|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.