लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण की वोटिंग हुई खत्म, अरुणाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम तक जानें मतदान प्रतिशत

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला| देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज मतदान हुआ| हालांकि, अरुणाचल प्रदेश में दो लोकसभा सीटों के अलावा 60 विधानसभा सीटों के लिए भी वोटिंग हुई| वहीं सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों और एकमात्र लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ|

वहीं अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के 5 बजे तक के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं| अरुणाचल प्रदेश में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 63.27% मतदान हुआ है| अरुणाचल प्रदेश की दो लोकसभा सीटों (पूर्व अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम अरुणाचल प्रदेश) पर वोटिंग हुई|

वहीं सिक्किम में 5 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, 68.06% प्रतिशत वोटिंग हुई है|

आपको बता दें कि सिक्किम में 4.64 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया| आज 573 पोलिंग बूथों पर मतदान हुआ, जिसमें 88 शहरी और 485 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं| वहीं 2019 में अरुणाचल प्रदेश की दोनों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने ही जीत हासिल की थी| यहां से किरेन रिजिजू ने जीत दर्ज की थी, जो इस समय सरकार में केन्द्रीय मंत्री हैं|

यह भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में शाम 5 बजे तक 50.27 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें हर अपडेट…

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.