एशियन गेम्स-2026 के पहले दिन भारत को सिल्वर, महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता पदक

Knews Desk– एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने 1898.0 का स्कोर कर भारत को दिलाया रजत पदक। चीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। एशियन गेम्स-2026 के पहले ही दिन भारत ने पदक का खाता खोल दिया है। भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर और विदर्शा के विनोद की तिकड़ी ने कुल 1898.0 का स्कोर हासिल किया।

मुकाबले में भारतीय टीम ने चीन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन चीन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। चीन ने 1904.02 का स्कोर बनाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में बेस्ट स्कोर 1902 था, जिसे चीन ने 2025 एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में बनाया था।

जापान ने 1897.1 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत के लिए एशियन गेम्स-2026 की शुरुआत इस सिल्वर मेडल के साथ हुई है। भारतीय महिला निशानेबाजों के प्रदर्शन ने प्रतियोगिता के पहले ही दिन देश को जश्न मनाने का मौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *