मशहूर अभिनेता गोविंदा ने की राजनीति में वापसी, शिवसेना में शामिल हुए बॉलीवुड एक्टर, लड़ सकते हैं इस सीट से चुनाव..

KNEWS DESK – लम्बे समय के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा वापसी कर शिंदे गुट में शामिल हो गये हैं | आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद वो औपचारिक रूप से राजनीति का एक बार फिर से हिस्सा बन गए हैं | लम्बे समय से इस बात के कयास लगाये जा रहें थे कि आगामी चुनाव में वो मैदान में होंगे, राजनीति में एक बार फिर से वापसी के बाद अब इन कयासों पर विराम लग गया है|

बीजेपी के राम नाइक को हरा यूपी के राज्यपाल

बता दें कि राजनीति में एक बार फिर से वापसी के बाद उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसे मैं ईमानदारी से निभाऊंगा| गोविंदा को लेकर कहा ये भी जा रहा है कि वो उत्‍तर-पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ सकते हैं | इससे पहले भी गोविंदा साल 2004 में राजनीति में आए थे तब कांग्रेस के टिकट से जीत कर संसद भवन पहुंचे थे ,तब उन्होंने उत्तरी मुंबई से 20 साल पहले चुनाव जीत कर बीजेपी के राम नाइक को हरा यूपी के राज्यपाल बने थे | हालांकि कुछ समय बाद गोविंदा ने निजी कारणों से राजनीति छोड़ दी थी |

actor govinda will join eknath shinde shiv sena may fight from mumbai north west lok sabha seat - गोविंदा फिर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद बढ़ीं अटकलें |चुनाव लड़ने की संभावना प्रबल

दरअसल बता दें कि मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व मौजूदा समय में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर कर रहें है| कीर्तिकर कि अधिक उम्र के चलते एकनाथ शिंदे उनको दोबारा मौका नहीं देना चाहते हैं| ऐसे में गोविंदा का शिंदे गुट में शामिल होने पर उनके यह से चुनाव लड़ने कि संभावना प्रबल मानी जा रही है |

करिश्मा और करीना कपूर भी पहुंची गोविंदा के साथ

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बंगले में पर गोविंदा के साथ बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां और बहने करिश्मा और करीना कपूर भी पहुंची थी | जानकारी के अनुसार करिश्मा और करीना कपूर उनकी स्टार प्रचारक की भूमिका में रहेंगी |

About Post Author