रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी का फर्स्ट लुक हुआ लीक, यूजर्स ने किया जमकर कमेंट्स

KNEWS DESK – रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं| रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है| रामायण का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी देखने को मिलेगी| वहीं अब फिल्म से दोनों का फर्स्ट लुक सामने आ गया|

रामायण से सामने आया रणबीर और साई का फर्स्ट लुक 

बीते दिनों पहले फिल्म के सेट से लारा दत्ता और अरुण गोविल की की तस्वीरें लीक हुईं थी|  वहीं अब रामायण के सेट से रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फोटोज लीक हो गयी है जिसे देखकर फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| मुंबई में रामायण की शूटिंग के किये ग्रैंड सेट लगाया गया है जहाँ से रणबीर और साई की तस्वीरें सामने आई हैं| जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| सामने आई तस्वीरों में रणबीर, भगवा नहीं पर्पल और मैरून कलर के आउटफिट में दिख रहे हैं| गले में सोने का हार और बाजुबंध पहना है|

यह भी पढ़ें – बाराबंकी: 20 साल की उम्र में लेफ्टिनेंट बनकर देवांश मिश्रा ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.