मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली दुर्घटना में शहीद होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

KNEWS DESK… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे। चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। पुलिस मैदान गोपेश्वर में मुख्यमंत्री ने चमोली हादसे में शहीद हुए होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

 

दरअसल आपको बता दें कि  उत्तराखंड के चमोली के अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफाॅर्मर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया था। जिसमें  16 लोग मौत के काल में समा गए थे। तो वहीं पर लगभग 1 दर्जन लोग घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पाहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद आज सुबह उत्तराखंड की सीएम पुष्कर सिंह धामी चमोली पहुंचे। जहां पर उन्होंने हादसे में मृतकों के परवारीजनों से मुलाकात की। जिस दौरान सीएम धमी काफी भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

सीएम धामी ने चमोली हादसे पर जताई संवेदना

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदयविदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो शहीद हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जायेगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें… उत्तराखंड के चमोली में ट्रांसफार्मर फटने लगभग 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम धामी ने जताया दुख

About Post Author