उत्तराखंड के चमोली में ट्रांसफार्मर फटने लगभग 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम धामी ने जताया दुख

KNEWS DESK… उत्तराखंड के चमोली में  बड़ा  हादसा हो गया है। जिसमें लगभग 15 लोगों का मौत हो जाने की जानकारी मिल रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस राहत बचाव कार्य में जुट गई है। सभई घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दरअसल आपको बता दें कि  उत्तराखंड के चमोली के अलकनंदा नदी के तट पर ट्रांसफाॅर्मर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें अभी तक जानकारी मिल रही है कि लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है तो वहीं पर लगभग 1 दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पाहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सीएम धामी ने घटना पर जताया दुख

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तराखंड सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है  चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना करता हूं।

डीजीपी अशोक कुमार ने घटना की दी जानकारी

डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पीपलकोटी चौकी प्रभारी समेत 10 लोगों की मौत हो गई है।

About Post Author