महाराष्ट्र :रायगढ़ में लैंडस्लाइड होने से मलबे में दबे 35 से 40 घर, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम शिंदे

KNEWS DESK… महाराष्ट्र में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। भारी  बारिश के चलते रायगढ़ जिले  के गांव इरशालवाड़ी में लैंडस्लाइड हो गई है जिसके चलते गांव में चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है। प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि अब तक 4 से 6 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल भी हैं इसके अलावा 100 से अधिक लोग अभी मलबे में फंसे हुए हैं। NDRF के 4 टीमें राहत बचाव कार्य जारी चला रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सीेम एकनाथ शिंदे घटनास्थल पर पहुंचे।

 दरअसल आपको बता दें कि देश के उत्तर भारत में इस समय मानो तो बारिश कहर बरपा रही है जिस तरफ भी नजर जाती है चैरो तरफ पानी ही पानी दिखाई देता है। जिसके चलते वहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं सरकार भी वहां के लोगों की हरसम्भव मदद करने में लगी हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले इरशालवाड़ी में लैंडस्लाइड होने की जानकारी निकलकर सामने आ रही है जिसमें अभी तक प्रशासन के द्वारा बताया गया है कि लगभग 4 से 6 लोगों की मौत हो चुकी है तो और मलबे में लगभग 100 लोगों के दबे होने की जानकारी मिल रही है जिनको निकलाने के लिए NDRF की टीमें लगी हुई हैं।

आधे से ज्यादा आबादी मलबे में दबी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि हादसे वाले गांव में लगभग 40 से 50 आदिवासियों की बस्ती है। जिनमें से लगभग 30-35 घर लैंडस्लाइड होने के चलते मलबे में दब गए हैं। यह घटना देर रात 12 बजे के करीब हुई है। इससे पहले मौसम विभाग के द्वारा बृहस्पतिवार को रायगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

घटनास्थल पर पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे

लैंडस्लाइड की जानकारी मिलते ही सीएम एकनाथ शिंदे ने अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी ली और आज सुबह ही घटनास्थल पर पहुंच गए। सीएम ने पनवेल और नवी मुंबई आसपास के सभी अस्पतालों में सभी जरूरी चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाए जाने के निर्देश दिए।

About Post Author