कानपुर में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में रिश्वतखोरी का खुलासा, ईएनटी डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार

Knews Desk- कानपुर पुलिस लाइन में होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। मेडिकल में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ₹15,000, ₹20,000 और ₹50,000 तक ऑनलाइन और नकद वसूली का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कानपुर में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान मेडिकल परीक्षण में कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि मेडिकल परीक्षा में पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अलग-अलग रकम वसूली जा रही थी। उनसे ₹15,000, ₹20,000 और ₹50,000 तक ऑनलाइन और नकद पैसे लिए जाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रिश्वतखोरी को लेकर हंगामा हुआ है। इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट किए जाने की भी सूचना मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

जिला कमांडेंट (होमगार्ड) की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण और उनके ड्राइवर अजीत को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा, एक अन्य डॉक्टर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामले को लेकर एसीपी अमित कुमार पाण्डेय का बयान भी सामने आया है। होमगार्ड भर्ती के मेडिकल परीक्षण में कथित रिश्वतखोरी के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *