दिल्ली में भाजपा सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, जगदीप धनखड़ ने कहा- “जन- जन का अभियान है हर घर तिरंगा”

KNEWS DESK- देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। दिल्ली में आज तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इस कार्यक्रम पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बाइक रैली शुरू की है। इस मौके पर मंत्री जी. किशन ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त को देश के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराना चाहिए। यह आजादी का अमृत मोहत्सव कार्यक्रम का समापन है और ऐसे मौके पर हर किसी को इसका हिस्सा बनना चाहिए।

आपको बता दें कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज देशभर में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली में आज तिरंगा बाइक रैली  निकाली गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि यह आज़ादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम है।  इसलिए देश के सभी लोगों को इसका हिस्सा बनना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को 15 अगस्त और  26 जनवरी को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए। यह देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। इस साल का 15 अगस्त का विशेष महत्व है क्योंकि यह आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन के प्रतीक के रुप में मनाया जा रहा है।

हमें हमेशा अपने देश को रखना है आगे-जगदीप

जानकारी के लिए बता दें कि इस कार्यक्रम में उपस्थित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भाजपा सांसदों के हर घर तिरंगा बाइक रैली को शुरू करते हुए हरी झंडी दिखाई है।  इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा जन-जन का अभियान है। मोदी ने जब पिछले साल इस अभियान का जयघोष किया तो देश के हर व्यक्ति ने इस पर गर्व महसूस किया है। हमें हमेशा अपने देश को आगे रखना है। भारत जब अपने आजादी का 100 साल पूरा करेगा। तब हमारा स्थान विश्व में शीर्ष पर रहेगा। यह दिन हमें उन लोगों के त्याग और बलिदान के कारण देखने को मिला है।  जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन सर्मपित कर दिया है।

जम्मू कश्मीर में भी तिरंगा रैलियों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा

बता दें कि देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया रहा है। जिसके अंतर्गत 15 अगस्त तक देश के हर घर में तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को अपने घरों और दफ्तरों में तिरंगा फहराने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली में भाजपा सांसदों ने बाइक रैली निकाली है।  जो प्रगति मैदान से शुरू होकर इंडिया गेट के रास्ते होते हुए मेजर ध्यानचंद स्टेडियम तक पहुंची है। उधर जम्मू- कश्मीर में भी तिरंगा रैलियों में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है।

About Post Author