अभिजीत दीपके गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने CJP पर कसा शिकंजा

KNEWS DESK- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने शांति भंग की आशंका के तहत धारा 126/170 में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार एहतियाती कार्रवाई की गई है।

संभावना जताई जा रही है कि उन्हें सुबह 10:30 बजे एसीएम (एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट) कोर्ट में पेश किया जा सकता है। आशंका है कि आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह पिछले बेल बॉन्ड की शर्तों के उल्लंघन के मामले में उन्हें भी कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने वामपंथी छात्र संगठन आइशा की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया था, लेकिन सख्त हिदायत देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

वहीं, अभिजीत दीपके के दो साथी और CJP के सह-संयोजक सौरव दास तथा आशुतोष रांका अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुरक्षा कारणों से उन्हें अलग-अलग बैरक में रखा गया है। दोनों को आम कैदियों से दूर रखा गया है, ताकि उनके साथ किसी तरह का हमला या गाली-गलौज न हो सके। बताया जा रहा है कि छात्रों का समर्थन नहीं मिलने के बीच दिल्ली पुलिस ने अब कॉकरोच जनता पार्टी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *